श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटो के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम पर पौधारोपण अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और कैडेटो को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना था। एनसीसी के कैडैटो ने अपनी-अपने घरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जिसमें गुड़हल, नीम एलोवेरा मेडिसिनल प्लांट उपलब्ध है। इसके माध्यम से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम के बारे में जागरूक किया। इस प्रकार के कार्यों से कैडेटो में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है और वह अपने आसपास के पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान कर सकते हैं।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहां की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीसी के कैडेटो के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जाना है। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है बल्कि कैडेटो को प्रकृति के प्रति भी जोड़ता है।
महाविद्यालय के अकादमीक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने कहां की शिक्षा का उद्देश्य न केवल ज्ञान प्रदान करना है बल्कि छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ना है महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट का यह प्रयास निश्चित रूप से एक अच्छा उदाहरण है और हमें गर्व है कि महाविद्यालय के एनसीसी केडेट इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं यह कार्य लेफ्टिनेंट उज्जवला भोंसले के मार्गदर्शन में हुआ और इस कार्य में 20 कैडेट सम्मिलित हुए।