NEET PG Exam : 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख - Balaji 36 News

NEET PG Exam : 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख


 NEET PG Entrance Exam postponed : राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर कहा, “15 जून 2025 को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को अधिक परीक्षा केंद्रों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए स्थगित कर दिया गया है। नीट-पीजी 2025 के आयोजन की संशोधित तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।”

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 15 जून, 2025 को आयोजित होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। NBEMS ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

NBEMS ने ये फैसला अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया है, ताकि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा सके। NEET PG 2025 के लिए परीक्षा की अगली तारिख जल्द ही घोषित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *