ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित होने जा रहे 11वें BRICS संसदीय फोरम सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारत की प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा बनने का सौभाग्य दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी को प्राप्त हुआ है।
मैंने रायपुर एयरपोर्ट पर श्री विजय बघेल जी से भेंट कर उन्हें इस गरिमामय दायित्व हेतु और इस ऐतिहासिक यात्रा हेतु शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है, और इस दिशा में यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।


भारत माता की जय 🇮🇳