जीई रोड पर दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत - Balaji 36 News

जीई रोड पर दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत


दुर्ग । जिले के जीई रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जब रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी अनुसार मामला जिले के भिलाई चरोदा के ज्योति विद्यालय के पास का है। छावनी थाना क्षेत्र के रजा मस्जिद के पास रहने वाले मोहनीश कुरैशी अपने भतीजे सोहान कुरैशी के साथ रायपुर से लौट रहे थे। मोहनीश फेरी का काम करता था और सोहान हाल ही में उत्तर प्रदेश से उससे मिलने आया था। जैसे ही दोनों बाइक से चरोदा पहुंचे, वहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नाबालिग सोहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *