CG – धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार… - Balaji 36 News

CG – धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बेमेतरा जिले के संबलपुर चौकी के तेंदुआ गांव की है। यहां सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला करते हुए युवक की हत्या कर दी। सनकी युवक ने गाली गलौच करने से मना करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवक के परिजनों ने सुबह गली में युवक की लाश देखी तब इस मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *