झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली - Balaji 36 News

झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली


राजनांदगांव : बस्तर क्षेत्र के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीदों की 12 वीं बरसी के मौके पर राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस नेताओं और हमले में शहीद अन्य पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झीरम घाटी में हुए इस नक्सली हमले में राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार और कांग्रेस नेता अलानूर भिंडसरा की भी शहादत हुई थी । इनकी शहादत को नमन करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थित शहीद उदय मुदलियार और अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और झीरम घाटी के शहीद अमर रहे के नारे लगाये ।
दरभा क्षेत्र के झीरम घाटी हमले में कांग्रेसियों ने अपने आला नेताओं को खोया था । उनकी शहादत को याद करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि यह इस हमले में कांग्रेस नेताओं का नरसंहार किया गया। हमले में हमने अपने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित राजनांदगांव के पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार को खोया है। कांग्रेस परिवार हमले में सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित कांग्रेस के शहीद स्मारक में पूर्व विधायक उदय मुदलियार और अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने अपने शहीद वरिष्ठ नेताओं के बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *