प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ का किया जिक्र, बोले – इस जिले में कभी माओवाद चरम पर था, आज शिक्षा का लहरा रहा परचम…. - Balaji 36 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ का किया जिक्र, बोले – इस जिले में कभी माओवाद चरम पर था, आज शिक्षा का लहरा रहा परचम….


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास का बदलाव आज हमें गर्व से भर रहा है। दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मन की बात में हम बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पेशन है।

स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे।

करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला दसवीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। सोचिए जिस दंतेवाड़ा जिले में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *