प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ‘नकदी रहित उपचार योजना – 2025’ की शुरुआत हुई है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनकल्याण की दिशा में त्वरित निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में यह योजना लागू कर दी गई है। दुर्घटना में घायल होने की स्थिति में पीड़ितों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध अस्पतालों में यह सुविधा मिलेगी।

