डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मीलाई-3 में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - Balaji 36 News

डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मीलाई-3 में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न


आज दिनांक 21 मई 2025 को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अहिवारा विधायक माननीय राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल जी, भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष श्री वरुण यादव जी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्वनी महाजन जी, जनभागीदारी समिति के सदस्यगण, बोर्ड मेंबर्स तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

बैठक में महाविद्यालय के विकास हेतु निम्नलिखित एजेंडा पर अनुमोदन प्रदान किया गया:

आवश्यक व्यय, इन्वर्टर बैटरी की व्यवस्था, नये कूलर की खरीद, पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा सम्मेलन, कार्यशाला आयोजन,
व्याख्यान हेतु बजट, सुधार कार्य, बायोमैट्रिक्स मशीन की स्थापना, सरस्वती जी की प्रतिमा एवं बुद्ध भगवान के पोस्टर का निर्माण।

बैठक में लिए गए निर्णयों से महाविद्यालय की सुविधाओं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *