दुर्ग में ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ के माध्यम से सामूहिक शस्त्र पूजन का शौर्यपूर्ण आयोजन संपन्न!


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

दुर्ग (छत्तीसगढ़) :विजयादशमी के पावन एवं शुभ अवसर पर आज प्रातः10:30 बजे दुर्ग के श्रीराम मंदिर, सराफा बाजार में ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ के तत्वावधान में भव्य सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि से पूजन के साथ हुआ, जिसके उपरांत सभी गणमान्य अतिथियों ने भगवान श्री राम जी की आरती की।
इस गरिमामयी अवसर पर हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के राष्ट्रीय संघटक श्री सुनील घनवट, अधिवक्ता आशीष शर्मा, सर्व समाज के श्री मेघनाथ यादव, दुर्ग नगर निगम के सभापति श्री श्याम कुमार जी शर्मा, भगवा पार्टी के श्री वरुणेश्वर पांडे एवं श्री हिरेंद्र कुमार साहू, श्री जगरूप सिंह परिहार (अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रिय चेतना मंच, छत्तीसगढ़), श्री सुदीप सनातनी, उद्योजक श्री विवेक अग्रवाल, श्री बी.के. शर्मा, श्री दुलेश्वर मटिया, अधिवक्ता गोपाल शर्मा श्री कमल बिस्वाल, श्री मंगेश खंगन (हिंदू जनजागृती समिती), श्री बसंत वर्मा सहित विभिन्न हिंदू संगठनों, संस्थाओं और संप्रदायों के 40 से अधिक प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन के मुख्य बिंदु:
श्री श्याम कुमार जी शर्मा (सभापति, दुर्ग नगर निगम): शास्त्र के साथ शस्त्र भी चलना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थिति में ऐसे समाज हितकारी उपक्रमों की बहुत आवश्यकता है।
श्री सुदीप सनातनी: मूलतः भारत हिंदू राष्ट्र है। वर्तमान में हिंदुओं पर हो रहे आघातों के विरोध में संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
श्री मेघनाथ यादव: हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के माध्यम से चल रहा राष्ट्रव्यापी कार्य अत्यंत सराहनीय है। विजयादशमी के दिन यह शस्त्र पूजन का उपक्रम शौर्य बढ़ाने वाला है। मैं सदैव इस समिति के साथ हूँ।
अधिवक्ता आशीष शर्मा: विजयादशमी के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर के इतिहास में पहली बार हिंदुओं का शौर्य बढ़ाने हेतु शस्त्रों का पूजन किया गया है। इससे हिंदू संगठित और धर्मशिक्षित होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के राष्ट्रीय संघटक श्री सुनील घनवट ने अपने मार्गदर्शन में कहा, “भारत स्वयंभू हिंदू राष्ट्र है, परंतु वर्तमान व्यवस्था में इसे घोषित हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए आज हम सभी को एकत्रित होने की आवश्यकता है। काल के अनुसार शौर्य वृद्धि हेतु शस्त्र की पूजा उतनी ही आवश्यक है, जितनी शास्त्र की। ‘सत्यमेव जयते’ के साथ-साथ ‘शस्त्रमेव जयते’ का नारा लगना आवश्यक है। प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया और माता दुर्गा ने महिषासुरा का वध किया; यह हमारे विजय का दिन है। हमें हर घर और हर गाँव में ‘जयतु हिंदू राष्ट्रम्’ का उद्घोष करना चाहिए।”
इस अवसर पर हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति, हिंदू जनजागृती समिति, वैदिक गुरुकुल दुर्ग , विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, धर्म जागरण मंच, राजपूत क्षत्रिय चेतना मंच, भगवा पार्टी और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। हिंदू जनजागृती समिति के आगामी 25 वें वर्ष (रजत वर्ष) में पदार्पण के उपलक्ष्य में सभी मान्यवर ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा लेने के साथ इसका समापन हुआ।

श्री सुनील घनवट
राष्ट्रीय संघटक
हिंदुराष्ट्र समन्वय समिती
संपर्क 7020383264

अधिवक्ता आशिष शर्माजी
दुर्ग भिलाई संयोजक,
हिंदुराष्ट्र समन्वय समिति
संपर्क 9993799111


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *