रायपुर। राज्य शासन के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का पंजीयन कर आज कर्मचारी भवन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री पी.आर. यादव ने बताया कि राज्य के शासकीय पेंशनरों की आर्थिक, सामाजिक एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु एक सशक्त संगठन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन किया गया है। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में सेवारत कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता प्रदान करना, कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण शामिल है। एसोसिएशन इन मांगों को पूरा करने हेतु सतत प्रयास करेगा।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गई है, किन्तु इसके लाभ से पेंशनरों को वंचित रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा संकट में पड़ सकती है। एनपीएस के अंतर्गत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन से परिवार का भरण-पोषण असंभव है, अत: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए भी एसोसिएशन संघर्ष करेगा।
इस अवसर पर श्री यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की, जिसमें निम्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए
प्रदेश पदाधिकारी:
प्रदेश उपाध्यक्ष: आर.पी. सिंह, जगत नारायण मिश्रा, ए.के. भार्गव, ललित पांडे, राजेंद्र चंद्राकर, व्ही.के. थवानी, एम.पी. आड़े
महामंत्री: उमेश मुदलियार
सह महामंत्री: राजेंद्र गुप्ता
संयुक्त सचिव: सी.एल. दुबे, राजेंद्र पांडे
कोषाध्यक्ष: सुहास चिपड़े
कार्यकारिणी सदस्य: एस.पी. करोशिया, के.एल. अग्रवाल, राजीव कस्तूरे, दिलीप चतुर्वेदी, श्रीमती मधु सूद, श्रीमती सी. एक्का, एल.पी. श्रीवास, सुरेश उपाध्याय, अभिनव सिंह
जिला शाखा अध्यक्ष:
रायपुर: पंकज नायक, सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त,
अंबिकापुर: योगेंद्रनाथ तिवारी
बिलासपुर: राजकुमार मिश्रा
बीजापुर: ए. सुधाकर राव
बेमेतरा: आर.के. वर्मा
बलरामपुर: नरेश ठाकुर
बलौदा बाजार: पी.के. हिरवानी
बालोद: संतोष कुमार नायक
दुगर्: आनंद मूर्ति झा
धमतरी: विजय पदमवार
जीपीएम: कमाल खान
जगदलपुर: डॉ. एस. जहीरूद्दीन
जांजगीर-चांपा: एम.पी. राठौर
जशपुर: जी.आर. यादव
कोरबा: नकुल राजवाड़े
कोरिया: शंकर सुवन मिश्रा
कबीरधाम: संतोष साहू
कांकेर: प्रदीप कदम
मुंगेली: नंदन प्रसाद देवांगन
रायगढ़: शेख कलीमुल्लाह
सारंगढ़-बिलाईगढ़: थानेश्वर चन्द्रा
सूरजपुर: मोह. सलीम खान
सुकमा: जगदीश कनौजिया
कोंटा: बी. रामा राजू
सक्ती: भोलाशंकर तिवारी
रायपुर संभाग अध्यक्ष: विमलचंद्र कुंडू
कार्यकारिणी के गठन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी.आर. चंद्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री श्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव श्री सी.एल. दुबे, श्री विमलचंद्र कुंडू, श्री रामचंद्र टांडी, श्री नरेश वड़ेर, श्री संजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पंकज नायक बने रायपुर जिलाध्यक्ष
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1