सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई की एनसीसी इकाई द्वारा “विकसित भारत @2047” के अवसर पर तथा निर्धारित विषय के अनुरूप निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। विषय था: “विकसित भारत @2047 – एक भूमिका”
(एक विकसित भारत के निर्माण में हमारी भूमिका) इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को उनके कर्तव्यों और राष्ट्र के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कैडेट्स ने दोनों गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों, आकांक्षाओं एवं 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रशासक फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. जी. रोईमोन ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए उन्हें विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही, कैडेट्स ने विकसित भारत / माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर इस राष्ट्रीय पहल में सक्रिय योगदान भी दर्ज कराया।







