दया सिंह के वार्ड में बह रही विकास की गंगा, एक ही दिन में 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की रखी नींव - Balaji 36 News

दया सिंह के वार्ड में बह रही विकास की गंगा, एक ही दिन में 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की रखी नींव


भिलाई। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य होंगे। इसमें कोई शक नहीं है। ये बातें नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में कही। 21 मार्च शुक्रवार को विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया। दया सिंह ने कहा कि, वार्ड-44 में कोचिंग लाइन बसंती जाना लाइन, नेपाली बस्ती और चाट गली में 30 लाख रुपए की लागत से सीमेंटीकरण होना है। इसके लिए भूमिपूजन किया गया। आने वाले समय में और तेजी से विकास कार्य होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *