पूरे देश मे फाल्गुन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस वर्ष होली पर्व के पावन अवसर पर श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग द्वारा दिनाँक 9 मार्च 2025 रविवार को होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में होली मिलन, फूलों की होली, भजन, सम्मान समारोह, एवं होली की रासलीला जैसे विभिन्न आयोजन आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन श्री परशुराम भवन, पुष्प वाटिका के पहले शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में आयोजित किया गया है,
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रसिद्ध भजन सम्राट श्री श्याम मित्र मंडल, भाटापारा (छ.ग) के प्रसिद्ध भजन गायक हरगोपाल शर्मा जी प्रकाश शर्मा गिरधर शर्मा एवं अन्य कलाकारों के द्वारा सुंदर, मधुर, फाग गीत, भजन, राजस्थानी गीत की प्रस्तुति दी जावेगी, इसके साथ साथ जबलपुर की प्रसिद्ध रास मंडली द्वारा श्री राधाकृष्ण जी की मनमोहक आकर्षित रासलीला के साथ फूलों की होली खेली जावेगी..
सम्मान समारोह में समाज के जो सदस्य वर्तमान नगर निगम, पंचायत सरपंच जनपद नगर पालिका एवं अन्य चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशी का सम्मान किया जावेगा..

