संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान रुंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के द्वारा विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया - Balaji 36 News

संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान रुंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के द्वारा विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया


संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान रुंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के द्वारा 7 फरवरी, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ पल्लवी गोयल,फाउंडर डायरेक्टर,एन एच गोयल फिनिशिंग स्कूल ,चेयरमैन एस आर जी आई श्री संजय रुंगटा, डायरेक्टर्स श्रीमती रजनी रुंगटा,डॉ साकेत रुंगटा, श्रीमती हर्षा रुंगटा, प्रिंसिपल आर सी एस टी डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन, डॉ प्रीति नवीन यादव, डॉ अरिजीत गांगुली शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ पल्लवी गोयल को पुष्प पौध भेंट कर औपचारिक स्वागत से हुई।
साथ ही छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी की गई।

डॉ पल्लवी गोयल ने कहा कि आत्मविश्वास महिलाओं का सबसे बड़ा आभूषण है । अपने व्यक्तित्व को निखारने के बहुत से तरीके बताते हुए उन्होंने महिलाओं को अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने,ग्रूमिंग, सही पोशाक के चयन इत्यादि के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एक सफल राष्ट्र की बुनियाद आत्मनिर्भर ,सशक्त सुदृढ महिला ही होती है। कार्यक्रम में सम्मिलित छात्राएं भी इस रोचक सत्र से लाभान्वित हुईं।

कार्यक्रम का समापन डॉ प्रीति नवीन यादव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
मंच का संचालन डॉ अरिजीत गांगुली ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *