लंदन। लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पर उस वक्त हमले करने की कोशिश की जब वह एक प्रोग्राम में शिरकत होने के बाद कार से निकल रहे थे। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दौड़कर उनकी कार के पास पहुंचा और भारतीय झंडे को फाड़ दिया, हालांकि वहां मौजूद सिक्योरिटी कर्मचारी उसको पकड़ लेते हैं। बता दें कि जयशंकर 4 से 9 मार्च तक आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन गए हुए हैं।

Foreign Minister Jaishankar: इस दौरान वो ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा सहयोग तथा आपसी संबंधों पर चर्चा होगी। ब्रिटेन के बाद जयशंकर 6 से 7 मार्च तक आयरलैंड जाएंगे, जहां वो विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मिलेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।