Aaj Ka Rashifal 27 February: गुरुवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय - Balaji 36 News

Aaj Ka Rashifal 27 February: गुरुवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय


Aaj Ka Rashifal 27 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। इस तिथि के बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। 27 फरवरी, गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग का निर्माण हो रहा है। 12 राशियों के लिए उपाय बताए है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

वृषभ राशि

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय अथवा किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।

कर्क राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आर्थिक सफलता मिलेगी। भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मनखिन्न हो सकता हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तो में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *