CG : अचानक पेट में दर्द होने पर अविवाहित युवती ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों की मौत - Balaji 36 News

CG : अचानक पेट में दर्द होने पर अविवाहित युवती ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों की मौत


अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अविवाहित युवती गर्भवती हो गई। अचानक उसकी पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां 19 वर्षीय युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, परिजनों ने जशपुर जिला से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती का इलाज करने के लिए पहुंचे थे। तभी पता चल कि युवती गर्भवती है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *