भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कोसा नगर भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण करने आयुक्त सुबह-सुबह पहुच गये। वहां पर जानवरो के खाने के लिए प्रदाय किये जा रहे चारा, पानी एवं व्यवस्था का निरीक्षण किये। वर्तमान में कांजी हाउस का संचालन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपअभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, संचालनकर्ता एजेंसी शोभूराम साहू को निर्देशित किये कि जानवरो के चारे, पानी का उचित प्रबंध हो। बिमार पड़ने पर शासकीय पशु चिकित्सक को बुलाकर ईलाज करवाया जाये। पशु चिकित्सक बीच-बीच में आकर ईलाज करते रहेगें।
कांजी हाउस के चारो तरफ सीमेंट के दिवाल बनाई जा रही है, जिससे जानवर भाग न पावें। इससे फायदा होगा कि अतिरिक्त जमीन पर पानी डालने पर घास बड़े होगे, इससे जानवरों को चरने की भी सुविधा मिल जायेगी। जानवरो के पीने के लिए बीच-बीच में बड़े-बड़े कोटना बना दिया जाये, जिसमे पानी भरा हो, जानवर गर्मी में पानी पी सके। वहीं पर सीएण्ड वेस्ट से चेकर टाइल्स का भी निर्माण करने का कार्य किया जायेगा। ततपश्चात जोन क्रं. 01 नेहरू नगर में प्रमुख रूप से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन, आकाश गंगा सब्जी मंडी, सुपेला घड़ी चैंक, वेकेटेश्वर टाकिज के पीछे, नेहरू नगर चौक आदि का निरीक्षण किये। जिस शौचालय का संधारण का कार्य हो चुका है, उसको नागरिको के उपयोग के लिए खोल दिया जाये। बाकि को समय अवधि में पूर्ण किया जाये। आकाश गंगा सब्जी मण्डी में हजारो सब्जी विक्रेता, काम करने वाले वर्कर, ग्राहक, रिक्शा, ठेला वाले निस्तारी के लिए आते रहते है। यह ध्यान दिया जाये कि उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को आदेशित किये।
निरीक्षण के दौरान उपअभियंता चंदन निर्मल, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, पीआईयू सुभम पाटनी, अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी
कांजी हाउस एवं संधारित सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे-आयुक्त।
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1