मैत्री विद्या निकेतन में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह - Balaji 36 News

मैत्री विद्या निकेतन में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह


मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली और पाटन के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सम्मिलित रूप से आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन पाटन में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता धंबी ने विद्यार्थियों को अपने भावी जीवन की हर परिस्तिथियों में हमेशा खुश रहने की बात कही। उन्होंने चेतन भगत का उदाहरण देते हुए अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य का चुनाव कर योजनाबद्ध तरीके से सही मार्ग में चलने को प्रेरित किया। परीक्षा के तनाव में भी हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ कठिन परिश्रम को कहा।

संस्था के प्रबंधक श्रीमान एस सजीव जी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे ना केवल शैक्षणिक में अपितु किसी भी क्षेत्र में जाए, पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ जीवन की शुरुआत करें। अपने सिद्धांतों को नजर अंदाज ना सात मशविरा दिया। बदलती चुनौतियों केसाथ ही आत्मविश्वास, सकारात्मक विचार, नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़े। हमेशा सीखते हुए समाज को भी अपना योगदान देते रहने की बात कही।

मैत्री विद्या निकेतन पाटन की प्राचार्या श्रीमती अंबली सुगथा ने संबोधित करते कहा की आज का विशेष दिन विद्यार्थियों को आत्मविभोर करने वाला है। उज्जवल भविष्य के साथ ही अनेक चुनौतियों से भी सामना करना पड़ता है अतः बुद्धिमत्ता के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा और उत्तम स्वास्थ्य के लिये बहुत से गुर दिये। मैत्री विद्या निकेतन रिसाली के हेड बॉय रितेश साहू, और हेड गर्ल अंकिता पॉल और पाटन विद्यालय के हेड बाय सौभाग्य वर्मा और हेड गर्ल यशस्वी वर्मा ने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा किए।

बारहवीं के विद्यार्थियों को विद्यालयी जीवन के प्रदर्शन के आधार पर बाइस विद्यार्थियों को विभिन्न वर्गों से पुरस्कृत किया गया।

अनुशासित विद्यार्थी, मोस्ट क्रिएटिव, फास्ट विद नंबर, एक्सट्राओडनरी, हैप्पी गो लक्की, स्पोर्टी स्टूडेंड, मोस्ट कर्टियस, बेस्ट एथलीट, बेस्ट ऑलराउंडर आदि को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने समूह गान और नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरन, प्रबंधक बंधु श्रीमान एस सजीव, एस साजन विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी मैम, विद्यालय की उपप्राचार्या डॉ बीना सजीव मैम , प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशी साजन, मैत्री विद्या निकेतन पाटन की प्राचार्या श्रीमती अंबली सुगथा और दोनों विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का समापन प्रीति भोज से किया गया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिन्हा, अर्पिता वर्मा, जया साहू, रितिका देवांगन और अंकिता कुर्रे ने शिक्षिका सरस्वती चौरसिया और एम कविता के मार्ग दर्शन में किया।

8/2/25


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *