CG NEWS : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - Balaji 36 News

CG NEWS : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है।-

जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है। मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *