CG BIG : छग नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, आज दोपहर तक होगा बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज - Balaji 36 News

CG BIG : छग नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, आज दोपहर तक होगा बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज शाम सम्पन्न हो गई है। आज दोपहर तक भाजपा प्रतायशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं दोनों पक्ष के उम्मीदवारों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने गढ़ को मजबूत करने और विपक्ष के प्रभाव वाले इलाकों में सटीक उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही हैं। वहीं, टिकट को लेकर दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण आंतरिक खींचतान भी देखने को मिल रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही पार्टियां जातीय समीकरण, स्थानीय प्रभाव और जनता के रुझान को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेंगी। कल दोपहर तक उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना है, जिससे चुनावी माहौल और गर्मा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *