Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ 2025 की हुई शुरुआत, आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - Balaji 36 News

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ 2025 की हुई शुरुआत, आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


प्रयागराज  :- प्रयागराज महाकुंभ में पौष पूर्ण‍िमा से कल्‍पवास शुरू हो गया. आज 40 लाख से अध‍िक श्रद्धालुाओं ने संगम में डुबकी लगाई. महाकुंभ में ब्राजील से आए फ्रांस‍िस्‍को ने संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने बताया, “मैं योग का अभ्‍यास करता हूं. मोक्ष की खोज कर रहा हूं. भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है

महाकुंभ 2025महाश‍िवरात्र‍ि 2025 तक चलेगा. इसमें अखाड़े 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी बसंत पंचमी को शाही स्नान होगा. कल 14 जनवरी को पहला शाही स्‍नान होगा. मकर संक्रांत‍ि पर अमृत स्‍नान पर्व का अनूठा संयोग बन  रहा है. दोनों ही स्नान पर्वों के एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में काफी उत्‍साह है. ठंड और बूंदाबांदी के बाद श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है.

सीएम योगी ने पौष पूर्ण‍िमा की बधाई दी

सीएम योगी ने पौष पूर्ण‍िमा की बधाई दी. उन्होंने ल‍िखा, “पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है. अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *