https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
नववर्ष के मधुर बेला में एमजीएम स्कूल के पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं दुर्ग विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव उपस्थित जनों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एमजीएम स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाता है। संस्कार ही भारत के प्रगति एवं उन्नति का आधार है। आप सभी के बीच अपने आप को पाकर गौरवान्वित हूं। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे। एमजीएम स्कूल के प्रबंधक एवं प्राचार्य शिक्षक एवं बच्चे सभी उपस्थित थे