अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत - Balaji 36 News

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत


दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *