BREAKING : विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश हुआ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक - Balaji 36 News

BREAKING : विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश हुआ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक


 BREAKING NEWS : देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक पेश किया। इस विधेयक का आधिकारिक नाम संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 है जिसे हाल ही में कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इस विधेयक में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। यह देश का संविधान संशोधन का 129वां विधेयक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *