https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावों में हार के बाद कांग्रेस लगातार EVM मशीनों को लेकर सवाल लगातार उठा रहे हैं। वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने EVM मशीन को लेकर कई सवाल खड़े किए है, उन्होंने कहा दिलचस्प बात यह है कि जिन विकसित देशों ने EVM मशीनें बनाई हैं, जैसे अमेरिका और जर्मनी, वे खुद इनका उपयोग नहीं करते।
शिव डहरिया ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि बैलेट पेपर से चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की संभावना कम होती है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में तकनीकी खामियां आने की आशंका बनी रहती है। कई लोग EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग और सरकार को इस दिशा में विचार करना चाहिए और बैलेट पेपर से चुनाव कराकर देखना चाहिए।