राजधानी के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

राजधानी के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत


रायपुर :- राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है दोनों मासूम तालाब में नहाने गए हुए थे। जहा गहरे पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाए। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। तालाब के बाहर बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मिले है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *