राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह में 95 से अधिक खिलाड़ियों को मिला सम्मान.. - Balaji 36 News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह में 95 से अधिक खिलाड़ियों को मिला सम्मान..


रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यानि 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की . इस दौरान मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम किया

कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया . वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस बारे में खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी. पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसी तरह खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए मिलेंगे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *