विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत हुई गर्म, PCC चीफ दीपक बैज ने की ये मांग, बोले - हम भी...... - Balaji 36 News

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत हुई गर्म, PCC चीफ दीपक बैज ने की ये मांग, बोले – हम भी……


रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां एक ओर भाजपा सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं। इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। बैज ने कहा है कि जब तक हिंसा मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

17 अगस्त को हुई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी 

बता दें कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस लाई थी। इसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह 27 अगस्त तक रिमांड पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर साय सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। शनिवार को कांग्रेसियों में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन आज

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज जेल भरो आंदोलन करेगी। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं। कांग्रेस में प्रदर्शन का दौर नहीं थम रहा है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *