छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार


बलरामपुर। मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अचानक बदले मौसम और वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटे की जान चली गयी। हादसे के वक्त मां और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हो गया। दोनों की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गयी।

चश्मदीदों के मुताबिक बारिश के साथ वज्रपात देख, दोनों मां बेटे एक छतरी के नीचे छुप गये। लेकिन उसी छतरी पर ठनका गिर गया। घटना में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन मजदूर घायल  हैं। तीनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *