कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपियों के खिलाफ आज पेश होगा चालान… - Balaji 36 News

कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपियों के खिलाफ आज पेश होगा चालान…


रायपुर:- आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ACB- EOW चार्जशीट पेश करेगी। बता दे की इससे पहले गुरुवार को इस मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत सभी आरोपियों की पेशी हुई है। इनमें सूर्यकांत, सौम्या और रानू साहू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हियरिंग में शामिल हुए हैं।
साथ ही कोयला घोटाला मामले में इन दिनों ED के बाद अब ACB जांच कर रही है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को चालान पेश होगा। चालान के माध्यम से आरोप पत्र और मामले से जुड़े सभी तथ्य पेश किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *