CG NEWS: जंगलों में बने नक्सली स्मारक को पुलिस टीम ने किया ध्वस्त - Balaji 36 News

CG NEWS: जंगलों में बने नक्सली स्मारक को पुलिस टीम ने किया ध्वस्त


सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है. वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.

इसी तारतम्य में थाना किष्टाराम के जिला पुलिस बल व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम पालोडी के कासाराम के जंगलों में विगत कई वर्षों से स्थापित वृहद नक्सली स्मारक को ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया. उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व DRG की टीम के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *