राजधानी के स्काई ऑटोमोबाइल्स में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल - Balaji 36 News

राजधानी के स्काई ऑटोमोबाइल्स में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल


रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है. आग लगने से इलाके में दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा है. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने के प्रयास में लगे है. सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है. फ़िलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *