जेल से छूटते ही तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ - Balaji 36 News

जेल से छूटते ही तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ


Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई सोरेने ने कल बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *