छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर


नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ 5 नक्सलियों के मारे जानें की खबर है. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी. मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है.
 बता दे, फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया जिसमें उन्हें में 5 नक्सलियों के शव बरामद किये. देर शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों मार गिराया है. सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *