सीएम विष्णुदेव हर गुरुवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं, कल से शुरू होगा जनदर्शन - Balaji 36 News

सीएम विष्णुदेव हर गुरुवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं, कल से शुरू होगा जनदर्शन


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब हर हफ्ते लोगों की समस्याएं सुनेंगे। लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनकर सीएम उसका निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *