Accident: राजधानी में दिखा रफ्तार का कहर, आपस में टकराई कार, हादसे में दो की मौत - Balaji 36 News

Accident: राजधानी में दिखा रफ्तार का कहर, आपस में टकराई कार, हादसे में दो की मौत


रायपुर। प्रदेश में रफ़्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंदिर हसौद में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां दो कार आमने-सामने जा भिड़े। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि, घटना मंदिर हसौद के जिंदल मोड़ के पास हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे जा पलटी, इस कार में सवार दो लोगो की मौत हो गई. मन्दिर हसौद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि, मृतक रिम्स अस्पातल के डॉक्टर है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *