रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए 26 जून को रवाना होंगे दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 तीर्थ यात्री - Balaji 36 News

रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए 26 जून को रवाना होंगे दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 तीर्थ यात्री


तीर्थ यात्रियों को लेकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

दुर्ग, 25 जून 2024/ श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों का दल 26 जून 2024 को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार ने बताया कि रामलला दर्शन पश्चात् तीर्थयात्रियों का दल 29 जून 2024 को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगी। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण एवं 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल किए गए है। दुर्ग रेल्वे स्टेशन में 26 जून को दोपहर 12 बजे जन प्रतिनिधियों द्वारा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *