छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में लगी आग, भवन को कराया गया खाली, मीडियाकर्मियों से मारपीट पर उतरे कर्मचारी - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में लगी आग, भवन को कराया गया खाली, मीडियाकर्मियों से मारपीट पर उतरे कर्मचारी


रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने के बाद फौरन आयोग के कार्यालय को खाली करा लिया गया. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं. बता दें कि लोक आयोग का दफ्तर रायपुर नगर निगम के पास ही स्थित है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वहीं आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *