भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके - Balaji 36 News

भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल…डिब्बे हवा में लटके


पश्चिम बंगाल :-  दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस  को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे लोको पायलट समेत अब तक 5  लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 30  लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास  रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी लगे हुए हैं।

रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *