CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में बुलाई आपात बैठक, जानिए वजह - Balaji 36 News

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में बुलाई आपात बैठक, जानिए वजह


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में आपात बैठक बुलाई है। सीएम साय मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक कर रहे। बता दें कि बलौदाबाजार में सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया है। लोगों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों सहित दमकल की दो गाड़ियों पर आग लगा दी। अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *