BREAKING : प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

BREAKING : प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस


सुकमा : जिले के में बीती रात अज्ञात लोगों ने डीआरजी के पद पर तैनात प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, घटना स्थल का निरीक्षण और शव पंचनामा कार्यवाही के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 2-3 जून की दरमियानी रात को अज्ञात लोगों ने थाना गादीरास क्षेत्र में प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण का धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिससे कि प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। थाना गादीरास में अग्रिम जाँच शुरू की गई है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों को समझा जा सके। घटना के संबंध में संज्ञान लेते हुए, सरकार ने इस घटना के विवेचना के लिए उच्च स्तरीय जांच दल गठित किया है। सामाजिक और कानूनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार पर भरोसा करते हुए, जनता को आश्वासन दिया जाता है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय मिलेगा। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत देखी जा रही है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही घर में शोक की लहर छा गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *