वाराणसी जाने वाली फ्लाइट पर बम की सुचना, मचा हड़कंप, विमान से कूदने लगे यात्री


नई दिल्ली: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है. विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. हवाईअड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है. सभी यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से उतार दिया गया. हालांकि, अभी तक की गई जांच में फ्लाइट से कुछ भी नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार इंडिगो फ्लाइट 6E2211 दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए उड़ान भरने की तैयार में थी. तभी 5 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की सुचना मिली. जिसके बाद यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *