डोंगरगढ़। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में खालसा पब्लिक स्कूल, बुधवारी पारा की छात्रा आर्या अग्रवाल ने पूरे जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.4 % प्रतिशत अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है माता नीलम अग्रवाल ( शिक्षिका ) पिता आनंद अग्रवाल ( व्यवसायी ) अपनी बेटी की उपलब्धि को उसकी मेहनत का प्रतिफल बता रहे हैं। दादी सरोज देवी ने पोती आर्या को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति, प्राचार्या एव स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए कहा कि आर्या ने शाला का नाम रोशन किया है। आर्या ने बताया कि स्कूल से घर आने के बाद वह आठ घंटे पढ़ाई किया करती थी। सेल्फ स्टडी एवम अपनी मम्मी से डेली डिस्कशन ने उसके कॉन्फिडेंट लेवल को बहुत बढ़ाया । आर्या मैथ्स सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई जारी रखना चाहती है । उसका कहना है कि लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें तो बेहतर परिणाम सामने आते हैं। आर्या को संगीत, पढ़ाई वा नृत्य का भी शौक है
बेटी आर्या ने बढ़ाया डोंगरगढ़ का मान
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1