नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Balaji 36 News

नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


 चाकलेट-बिस्कुट खिलाने के बहाने ले जाकर किया छेड़खानी
 सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी

भिलाई : – ज्ञात हो की पुरानी बस्ती सुपेला की रहने वाली महिला थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उनकी नाबालिग बेटी उम्र 10 वर्ष को मोहल्ले का रहने वाला राजकुमार राजभर द्वारा कुछ खिलाने के बहाने अपनी मोटर सायकल से मौर्या टाकिज के पीछे अंडरब्रीज के पास जंगल झाडी में ले जाकर छेड़खानी किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया आरोपी को आज दिनांक 11.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि खुशबू वर्मा, आर. विकास तिवारी, जुनैद सिद्धीकी, सूर्यप्रताप सिंह, अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *