कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने रचा इतिहास...97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की - Balaji 36 News

कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने रचा इतिहास…97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर के द्वारा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के नतीजे जारी कर दिए है। जिसमे कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने इतिहास रचा है। साल भर पहले अपने पिताजी को खो चुकी दुर्गा रानी वर्मा पिता स्व.गांधी वर्मा शासकीय हाई स्कूल महकाकला में अध्यनरत है । हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की है l दुर्गा रानी ने अपने अदभुत प्रतिभा के धनी एवं विलक्षण बुध्दि से अपने मातापिता के साथ साथ घर, परिवार, विद्यालय अंचल सहित अपने गाँव महककला का नाम रोशन कर दिया है l दुर्गा रानी ने हर्षित मन से अपने आगे की पढ़ाई बायोलॉजी विषय लेकर करने की बात कही और भविष्य में डॉक्टर बनकर गांव गरीब की सेवा करने की बात कहकर सीना गर्व से चौड़ा कर दिया l दुर्गा रानी की माता जी ने कहा कि अपने बच्चे के सपने को साकार करने के लिए मैं कोई कमी नही आने दूंगी l दुर्गा रानी को बधाई देने श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत दुर्ग, दिलीप साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष, खेमलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मध्य मण्डल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, छत्रपाल सिंह शक्तिकेन्द्र सहसंयोजक, लक्षमण यादव, दिलीप सिन्हा बूथ अध्यक्ष, सोनमणि यादव ने घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *