दुर्ग : जिले में लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने में कई निजी प्रतिष्ठानों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। विगत दिनों में विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा मतदाताओं को छूट की पेशकश की घोषणा की गई। इसी कड़ी में एक और प्रशिक्षण संस्थान आईसेक्ट सुपेला एवं रमन आई.टी.आई. द्वारा इस मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने की पहल की गई। संस्था द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं डिपलोमा कोर्से की फीस में 15 प्रतिशत विशेष छूट देने की घोषणा की है। नागारिकों को उंगली पर मतदान की अमिट स्याही दिखाने पर मई के मतदान सप्ताह में छूट मिलेगी ।

