घर-घर संदेश दो वोट दो वोट दो।


भिलाई : नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एक अनूठा प्रयास कर वोटर्स को जागरूक करने का कार्य किया है। रात्रिकालीन फलैस लाईट रैली के माध्यम से नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रेरक नारो के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश शहरवासियों को दिया गया। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन विभाग एवं निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत के निर्देशानुसार नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे मताधिकार के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जा सके। घर-घर तक लोगों को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करने अभियान चलाया जा रहा है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करना हम सभी का अधिकार है। सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आगामी दिनांक 07-05-2024 तक जारी रहेगा। निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रत्येक नागरिक से अवश्य मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील की जा रही है। दिनांक 07-05-2024 को समय सुबह 07 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक सभी मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न होगें।