रायपुर । BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की आज सुबह 11 बजे बैठक होगी। सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव घोषणा समिति में जगह दी और आज उसकी पहली बैठक है।छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिए हैं। अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। अब चुनावी दंगल में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि भाजपा इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
BREAKING: BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की आज बैठक…CM साय दिल्ली के हुए रवाना
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1